फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर स्थिर, धारा काटने में लगे ड्रेजर

Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गंगा का जलस्तर बीते दो दिन से 356.3 फुट पर स्थिर बना हुआ है। जलस्तर में वृद्धि न होने से जलकल विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ती जा रही है। शनिवार को जलकल जीएम जवाहर राम ने भैरोघाट पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। पानी कम होने से दो ड्रेजर धार काटकर पंपिंग स्टेशन तक लाने और एक बड़ा व एक छोटा ड्रेजर पंपिंग स्टेशन के पास बालू हटाने के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर अचानक गंगा का जलस्तर तेजी से गिर गया था। भैरोघाट पंपिंग स्टेशन के प्रभारी एनएम चौधरी मौके पर पहुंचे तो पता चला बैराज के दो गेट बंद कर दिए गए थे। पूछताछ करने पर बैराज के अभियंताओं ने बताया कि जलाशय में वाटर लेवल कम होने के चलते गेट बंद किए गए हैं। शहर में पानी का संकट होने के मद्देनजर श्री चौधरी ने तत्काल गेट खुलवाए जिसके बाद जलस्तर दो इंच बढ़ा। हालंाकि, बीते दो दिन से जलस्तर एक इंच और घटकर 356.3 फुट पर स्थित है। शनिवार को जलकल जीएम सहित अन्य अफसर भैरोघाट पहुंचे। जलकल सूत्रों ने बताया कि पानी खींचने वाले ड्रेजरों को धारा काटने के लिए पंपिंग स्टेशन से काफी दूर लगाया गया है। जीएम ने कहा कि गंगा में पानी छोड़ने के लिए सिंचाई विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें