फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को मिली मान्यता

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने देश के 80 इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, बी. आर्किटेक्चर और बी. फार्मेसी इंस्टीट्यूट को मान्यता दे दी है। इसमें यूपी, बिहार और उत्तराखंड के 20 इंस्टीट्यूट भी शामिल हैं। इन सभी को शैक्षिक सत्र 2013-14 के लिए मान्यता मिली है।
विज्ञापन

आगामी शैक्षिक सत्र के लिए पूरे देश से 630 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने के प्रस्ताव एआईसीटीई को मिले हैं। इनकी स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। पांच अप्रैल को नई दिल्ली में एआईसीटीई काउंसिल की मीटिंग होगी, जिसमें और इंस्टीट्यूट की मान्यता पर मुहर लगाई जा सकती है। बुधवार को फोन पर हुई बातचीत में एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. एसएस मंथा ने बताया कि यूपी से 150 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट खोलने के प्रस्ताव आए हैं। अकेले कानपुर से ही 15 इंस्टीट्यूट खोले जाने के प्रस्ताव हैं। इनकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। सब कुछ ठीक मिला तो 2013-14 की मान्यता दे दी जाएगी। कुछ कमी मिली तो 2014-15 की मान्यता जारी होगी। चेयरमैन ने बताया कि बीटेक और एमबीए के कोर्स की मान्यता ज्यादा मांगी गई है। बीटेक के पांच ट्रेड (सिविल, इलेक्ट्रिकल, केमिकल, मेकेनिकल, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) की मान्यता दी जा रही है। हर ट्रेड की 60-60 सीटें निर्धारित हैं। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल को बैठक के बाद मान्यता प्राप्त संस्थानों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। अभी तक देश में 80 इंस्टीट्यूट खोलने की मान्यता जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें