फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर डालने आए ठेकेदारों से भिडे़ पार्षद

Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम मुख्यालय पर टेंडर डालने आए ठेकेदारों से गुरुवार दोपहर पार्षदों की भिड़ंत हो गई। पार्षद तय रेट से कम कीमत पर टेंडर डालने का विरोध कर रहे थे। पार्षदों का कहना है कि इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। पार्षदों ने निर्माण कार्यों की देखरेख के लिए कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। निर्माण कार्य की जांच के लिए सभी दल के पार्षदों ने नगर निगम स्थित पार्षद कक्ष में बैठक कर एक कमेटी गठित की है। पार्षदों का कहना है कि वार्ड के विकास संबंधी उनके प्रस्तावों पर नगर निगम ने काम शुरू करा दिया है। हालांकि, ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। तय रेट से कम कीमत पर टेंडर डालकर वह घटिया निर्माण कार्य करा रहे हैं। चीफ इंजीनियर कहते हैं कि स्टाफ न होने के चलते विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच नहीं हो पा रही है। इधर ठेकेदार को भुगतान होता है, उधर कुछ महीनों में ही सड़क-नाली-खड़ंजा की मरम्मत की स्थिति आ जाती है। पार्षदों ने खुद निर्माण कार्यों की जांच करने का निर्णय लिया है। बैठक में तय किया गया विकास कार्य किसी भी वार्ड में चल रहा हो, कमेटी के सदस्य वहां जाकर निर्माण सामग्री का निरीक्षण करेंगे। पार्षदों ने कहा कि वर्क आर्डर के मुताबिक काम कराया जाएगा। बैठक के बाद पार्षद चीफ इंजीनियर के ऑफिस पहुंचे और टेंडर डालने आए ठेकेदारों को रेट कम करके टेंडर न डालने की चेतावनी दी। ठेकेदारों ने कमीशनखोरी की बात कही तो माहौल गरमा गया। पार्षदों ने एक ठेकेदार को दौड़ा लिया तब माहौल शांत हुआ। कमेटी में सदन में भाजपा पार्षद दल के नेता सत्येंद्र मिश्रा, सपा पार्षद दल के नेता हाजी सुहैल अहमद, कांग्रेस पार्षद दल के सचेतक नवीन पंडित सहित मनीष शर्मा, राकेश साहू, जितेंद्र सचान, राजेश सिंह पप्पी, उत्तम दुबे, सरोजनी यादव, आलोक दुबे अप्पू, सुरजीत सचान, संजय बाथम, विप्लव भट्टाचार्य, सोनी पाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें