फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली की ‘गणित’ से ‘दांव’ टिकट का

Sat, 09 Feb 2013 05:30 AM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
रजा शास्त्री
विज्ञापन

कानपुर। भाजपा की जन-जागरण रैली वैसे तो गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान के विरोध में निकल रही है। लेकिन अंदरखाने इस पर लोकसभा चुनाव के टिकट की ‘गणित’ लगी है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि रैली सफल हुई तो विधायक सतीश महाना की टिकट की दावेदारी मजबूत हो जाएगी। रैली के बहाने महाना को अपनी शक्ति प्रदर्शन का मौका भी मिल रहा है। रैली को सफल बनाने में पूरा जिला संगठन भी लग गया है। इसके साथ ही भाजपा के दूसरे गुट भी महाना खेमा की तरफ पाला बदल रहे हैं। इस कार्यक्रम की ‘कॉपी’ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को जांचनी है।
भाजपा से नगर लोकसभा सीट के टिकट के लिए वैसे तो दावेदार कई हैं। लेकिन भाजपा के हल्कों में दो ‘दिग्गज’ सतीश महाना और सत्यदेव पचौरी की चर्चा अधिक है। भाजपा नेताओं का मानना है कि रैली सफल हुई तो इससे महाना की दावेदारी को बहुत बल मिल जाएगा। जन-जागरण रैली का कार्यक्रम तो वैसे जिला संगठन का है। लेकिन ‘योजना’ के तहत इसका संयोजक महाना को बनाया गया है। इसी बहाने उन्हें अपनी ताकत दिखाने का मौका मिल जाएगा। रैली का रुट ऐसा रखा गया जो लगभग पूरी नगर लोकसभा सीट को छू लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के चुनाव में महाना ने सुरेंद्र मैथानी की हिमायत की थी। और सत्यदेव पचौरी ने प्रमोद त्रिपाठी को जिलाध्यक्षी के लिए परचा भरवाया था। जिलाध्यक्ष मैथानी के इस ‘सॉफ्ट कॉर्नर’ का फायदा महाना को मिल सकता है। इसके अलावा महाना को इस बहाने विरोधी खेमों में घुसने का मौका मिल गया है। पचौरी से नाखुश लाजपतनगर मंडल के कार्यकर्ता खुलकर महाना के साथ आ गए हैं। इसी तरह दूसरे खेमों के लोग भी महाना के नजदीक आ रहे हैं। महाना संघ के सामने यह साबित करने की कोशिश में लगे हैं कि पूरी लोकसभा सीट पर उनका दबादबा है।
--------------
-रैली पार्टी का कार्यक्रम है। कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जागरण अभियान है। इसके आगे कुछ नहीं कहूंगा।
. विधायक सतीश महाना
------------
-रैली के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। पता नहीं है तो क्या कहें। कोई चाहे जिधर जाए, उसकी मर्जी किसी को रोकेंगे तो नहीं।
.विधायक सत्यदेव पचौरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें