फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक को भाए आईआईटी के स्टूडेंट

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को आईआईटी कानपुर के टैलेंटेड स्टूडेंट भा गए हैं। पिछली बार कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के एक स्टूडेंट को 75 लाख रुपये सालाना सैलरी पैकेज देनी वाली यह कंपनी इस बार भी आईआईटी में कैंपस सेलेक्शन के लिए आने वाली है। कंपनी की ओर से इस आशय का आवेदन आ चुका है, जिसे आईआईटी प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। यह कंपनी स्टूडेंट्स को बेहतरीन सैलरी पैकेज देगी।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर का कैंपस प्लेसमेंट 1 दिसंबर 2012 से शुरू होगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इस बार 150 नेशनल, इंटरनेशनल कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट की इच्छा जताई है। इन कंपनियों के आवेदन आ चुके हैं। अब स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। एचएएल, एनटीपीसी, आईओसी, एनएचआई, सेल सहित कुछ सरकारी कंपनियों ने भी प्लेसमेंट की इच्छा जताई है। पहले चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया 30 दिसंबर तक चलेगी। फिर जनवरी के पहले सप्ताह से रिटेन टेस्ट, इंटरव्यू होंगे। यह सिलसिला मार्च 2013 तक चलेगा। इस बार बीटेक, एमबीए, बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री प्रोग्राम, एमएससी, पीएचडी सहित अन्य कोर्स के करीब 1000 स्टूडेंट प्लेसमेंट में हिस्सा लेंगे। ये सभी रिटेन टेस्ट, इंटरव्यू की तैयारी में जुटे हैं। इसमें प्लेसमेंट सेल के विशेषज्ञ, टीचर्स मदद कर रहे हैं। बता रहे हैं कि नेशनल, मल्टीनेशनल कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने सधे अंदाज में जाएं। बातचीत का तरीका अच्छा होना चाहिए। कुछ कंपनियों के प्रतिनिधि पहनावे (कपड़ा, जूता, टाई, पेन आदि) पर खास ध्यान देते हैं।

इनसेट
प्लेसमेंट देने वाली कंपनियों की अंतिम सूची जल्द जारी कर दी जाएगी। सभी के आवेदन पत्रों की जांच-पड़ताल चल रही है। जो कंपनी आईआईटी के प्लेसमेंट मानक को पूरा करेगी, उसे तरजीह दी जाएगी। एक दिसंबर से कैंपस मेला लगेगा। इस बार भी देश, दुनिया की बड़ी कंपनियां आएंगी।
विज्ञापन

डा. आरके सचान, रजिस्ट्रार, आईआईटी कानपुर



यह अलग सूचना है::::::::::::::
16 नवंबर से फिर चलेगी सीरीज
त्योहारों के मद्देनजर डिग्री कालेजों में टीचर्स की नियुक्ति में फर्जीवाड़े की खबर स्थगित की जा रही है। इससे जुड़ी खबरें 16 नवंबर से फिर प्रकाशित की जाएंगी। टीचर्स की नियुक्ति में खेल का खुलासा तब तक जारी रहेगा, जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन और शासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें