फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज की बंदूक से मारने चले डेंगू

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डेंगू के 170 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अंगड़ाई ली है। नींद अभी पूरी तरह नहीं खुली है इसलिए सिर्फ पंफलेट्स (पर्चा) बांट कर लोगों को डेंगू से बचने के लिए चेताया जा रहा है। शनिवार को डेंगू के 12 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

3 महीने से शहर पर बुखार का कहर चल रहा है। 280 मौतें हो चुकी हैं। इनमें डेंगू के 3 मरीज शामिल हैं। नगर और आस-पास के जिलों में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में शुक्रवार को डेंगू की आशंका वाले 27 मरीजों के खून के नमूनों की जांच की गई। इनमें से रीजेंसी में भर्ती अंश (18), प्रियांश दाद (16) हैलट में भर्ती गोरेलाल समेत 12 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अतुल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को पाजिटिव पाए गए रोगियों में से 3 हैलट अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि अन्य का इलाज विभिन्न नर्सिंगहोम में हो रहा है। उधर सीएमओ डा. रामायण प्रसाद यादव ने बताया कि डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए 80 हजार पंफलेट्स छपवाए गए हैं। 30 हजार पंफलेट्स शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे जा चुके हैं। लार्वासाइडल छिड़काव भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें