फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की मजबूत शुरूआत

Mon, 22 Oct 2012 12:00 PM IST
Kanpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर(स्टाफ रिपोर्टर)। यूपी ने राजसिंह डूंगरपुर ट्राफी क्रिकेट के दो दिवसीय मुकाबले में पहले दिन रविवार को 287 रन बनाकर छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। क्रीज पर अंकुश (50) और जय (16) डटे हुए हैं।
विज्ञापन

राजसिंह डूंगरपुर (अंडर-14) ट्राफी के लिए यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच राजसमंद (राजस्थान) में मैच खेला जा रहा है। दो दिवसीय मैच के पहले दिन रविवार को यूपी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यूपी के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 287 रन बना लिए। प्रियम गर्ग ने 9 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। प्रांजुल चकदेव ने 6 चौके की मदद से 50 रन बनाए। वहीं बादल सिंह ने 49, आर्यन जुयाल ने 16 और पार्थ ने 23 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से साहिल, बिन्नी और सानिध्य ने दो-दो विकेट लिए। यूपी के कोच कन्हैयालाल तेजवानी ने बताया कि यूपी टीम का प्रयास होगा कि सुबह के सत्र में तेजी से रन बटोरे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें