फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 95 छात्रों को मिली नौकरी, 45 को मिला अप्रेंटिसशिप का मौका

विज्ञापन
राजकीय आईटीआई पांडुनगर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय आईटीआई पांडुनगर में सोमवार को लगे रोजगार और अप्रेंटिसशिप मेले में साक्षात्कार लेने आए कंपनी के प्रतिनिधियों ने 140 युवाओं का चयन किया। यहां 95 को नौकरी व 45 को अप्रेंटिसशिप का मौका मिला है।
विज्ञापन


मेले में देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। 180 अभ्यर्थियों ने मेले में भाग लिया। चयनित युवाओं को कौशल और योग्यता के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र में प्रवेश का मौका मिला।

इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य हरीश कुमार मिश्रा ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। इस मौके पर प्लेसमेंट एवं अप्रेंटिसशिप सेल प्रभारी अजय द्विवेदी, अमित दीक्षित, विवेक शुक्ला एवं रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें