फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: सपा-बसपा गठबंधन पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आला हजरत के पौत्र और बरेलवी शरीफ के मौलाना तसलीम रजा खान ने कहा है कि सपा ने बसपा के साथ गठबंधन करके बड़ी गलती है। अल्पसंख्यकों के लिए कांग्रेस ही मजबूत विकल्प है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए मौलाना ने कहा कि अभी सपा को समझ में नहीं आ रहा है कि उसने किससे गठबंधन किया है। बसपा को वोट देने का मतलब भाजपा को वोट देना है। बसपा कब भाजपा के पाले में चली जाएगी यह सपा भी नहीं समझ सकेगी। मौलाना ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों को तोड़ने का काम

कर रही है। रोजगार से लेकर अल्पसंख्यक समाज के लिए भाजपा नुकसानदेह बन गई है। ऐसे में भाजपा को सत्ता से रोकने के लिए जरूरी है कि अल्पसंख्यक एकजुट हों। कांग्रेस इसका मजबूत विकल्प है। कांग्रेस के राज में अल्पसंख्यक समुदाय हमेशा सुरक्षित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने गठबंधन कर की गलती : मौलाना तसलीम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें