फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू का रोड शो और जनसभाः दक्षिण क्षेत्र से शुरू करेंगे प्रचार, ये रही है कांग्रेस की कमजोर कड़ी

Fri, 26 Apr 2019 11:52 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : facebook
विज्ञापन
प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सिद्धू दोपहर करीब 12 बजे कानपुर पहुंचेंगे। उनका रोड शो किदवई नगर चौराहे से शुरू होकर रामबाग चौराहे पर खत्म होगा। इसके बाद सिद्धू मेस्टन रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की जनसभा चुन्नीगंज में प्रस्तावित है। हालांकि अभी जनसभा का समय निश्चित नहीं हुआ है।
विज्ञापन


शहर का दक्षिण क्षेत्र कांग्रेस की कमजोर कड़ी रही है। वहां वोट बैंक को मजबूत करने के इरादे से ही दक्षिण से रोड शो निकाला जा रहा है। रोड शो किदवई नगर चौराहे से शुरू होकर बारादेवी चौराहा, गोशाला चौराहा, दीप सिनेमा, सचान गेस्ट हाउस, बर्रा, शास्त्री चौक, सीटीआई, नटराज सिनेमा होते हुए चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी पुल से फजलगंज चौराहा, संत नगर, गुमटी, 80 फीट रोड से पी. रोड होते हुए रामबाग चौराहा पर खत्म होगा। यहां से सिद्धू मेस्टन रोड पहुंचेंगे। कांग्रेसी हर चुनाव प्रचार की अंतिम जनसभा मेस्टन रोड पर करते हैं। सिद्धू के इस जनसभा में संबोधन के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें