फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में किशोर की मौत, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पहला हादसा शनिवार की देररात कस्बे के जहानाबाद रोड पर स्थित एक ढाबे के पास हुआ। लाखनखेड़ा (भीतरगांव) निवासी रविदर्शन (21), शशिकुमार (23), आनंद पाल (24) और अमित पाल (30) बैगनआर गाड़ी पर सवार होकर एक बरात में शामिल होने के लिए बंगला-परास गांव के निकट स्थित गेस्ट हाउस जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कार पर सवार लोग देररात जैसे ही परास नाले से पहले स्थित ढाबे के पास पहुंचे। तभी, उनकी कार रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार सवार युवक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे सपा नेता विजय सचान ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकलवाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी और उनको सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने कार चालक रविदर्शन को कानपुर रेफर कर दिया।
दूसरा हादसा, इसी मार्ग पर स्थित दूध डेयरी के पास शनिवार की देररात हुआ। थाना जहानाबाद (फतेहपुर) के गांव रनूपुर निवासी किशोर अनिल सोनकर (16) अपनी बहन के यहां आया था। देररात पैदल रोड पार कर रहा था। तभी, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारते निकल गया। हादसे में अनिल सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही परिजनों की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन

तीसरा हादसा घ्,ाटमपुर-गजनेर रोड के कठेठा गांव के पास हुआ। दो बाइकें टकरा जाने से एक बाइक पर सवार सर्वेश कुमार (25) निवासी टिकवांपुर (सजेती) उछलकर खड्ढ में जा गिरा। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया गया जहां से डाक्टरों ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें