फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। संदलपुर मार्ग पर बेनीपुर गांव के पास रविवार सुुबह संदिग्ध हालात में बाइक सवार की मौत हो गई। बेटे ने बिजली गिरने से पिता की मौत होने की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सनिहापुर अहिरान निवासी रामचन्द्र संखवार (57) बाइक से रेवां गांव निवासी रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह दोहरे के बेटे के तिलक समारोह में गए थे। रविवार को बेनीपुर गांव के पास उनका शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी। बेटे श्याम सिंह और आसपास के लोगों ने बिजली गिरने से मौत होने की जानकारी पुलिस को दी। पत्नी पत्नी राजबेटी, पुत्र श्याम सिंह, महेंद्र सिंह, विवेक, विपिन व पुत्री सीमा, पिंकी, सोनी, मोनी व बंदना को रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


दरोगा जितेंद सिंह यादव ने बताया कि अधेड़ के शरीर में जलने व अन्य तरह का निशान नहीं मिला है। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने मृतक के बेटे श्याम सिंह की तहरीर पर सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन


सात दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है। किशुनपुर कहिंजरी निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका बड़ा भाई मनोज कुमार 23 फरवरी को बाइक से गांव लौट रहा था। तभी संजय नगर तिराहा पर कानपुर की तरफ से आ रही डीसीएम के चालक ने उसे टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार को हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।




बाइक सवार की संदिग्ध हालात में मौत
बेटे ने बिजली गिरने से मौत की आशंका जता दी तहरीर


फोटो संख्या-03 एकेबीपी-7 मृतक रामचंद्र संखवार (फाइल फोटो)
फोटो संख्या-03 एकेबीपी-8 अधेड़ की मौत पर बिलखते परिजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें