फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-सागर राजमार्ग पर लगा जाम, वाहनों की कतार लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। गुरुवार की सुबह सात बजे से लेकर देरशाम तक कस्बे में वाहनों के भारी दबाव से जाम की स्थिति रही। कानपुर-सागर राजमार्ग पर एक साथ वाहनों की कई-कई कतारें लग जाने से समस्या पैदा हो गई। यातायात नियंत्रण के लिए तैनात पुलिसकर्मी और होमगार्ड के जवान वाहनों को निकलवाने की कवायद में परेशान रहे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे के बाद से अचानक कानपुर रोड पर मौरंग-गिट्टी लादकर कानपुर की ओर और उधर से वापस हमीरपुर की ओर जाने वाले ट्रकों की भीड़ बढ़ जाने से मुख्य चौराहे पर जाम लग गया। इस दौरान जल्दी निकलने के प्रयास कर रहे छोटे वाहनों के चलते रोड पर दोनों ओर वाहनों की कई-कई कतारें लग गईं। सुबह सात बजे से लेकर देरशाम तक मुख्य चौराहे पर वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे।
इधर, सजेती क्षेत्र के अलियापुर गांव स्थित टोल प्लाजा पर भी ट्रकों का दबाव बढ़ने से अलियापुर गांव के पास से लेकर अनूपुर मोड़ तक करीब छह किलोमीटर की लंबाई में वाहनों की कतारें खड़ी दिखाई दीं। हमीरपुर की ओर से आने-जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन सवारों और बसों पर यात्रा कर रहे लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा। तमाम वाहन चालक वाया बरीपाल-परास होकर निकले।
विज्ञापन


ओवरब्रिज का भूमिपूजन आज
कस्बे में जाम की समस्या से निपटने की कवायद शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मुख्य चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाना है। शासन से मंजूरी भी मिल गई है। शुक्रवार को क्षेत्रीय भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले और घाटमपुर की विधायक कमलरानी संयुक्त रूप से ओवरब्रिज के लिए भूमि पूजन करेंगी। ओवरब्रिज का शिलान्यास (भूमि पूजन) करने के उपरांत इटौरा गांव स्थित नोन नदी पर पुल की भी आधारशिला रखी जानी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें