ललितपुर के डीएम मानवेंद्र को सूखी ओडी नदी को जीवन देने की कोशिश में मिला सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जनपद ललितपुर में पिछले 70 वर्षों से सूखी पड़ी ओडी नदी के जल श्रोतों की खोजकर उसमें जल का बहाव चालू करवाने एवं खदानों का कटान कर तालाबों का निर्माण कराने के लिए के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है।
सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय जल संसाधन व नदी विकास मंत्री नितिन गडकरी ने बिधूना की मांटी के लाल एवं ललितपुर के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को राष्ट्रीय जल पुरस्कार के तहत अलग-अलग दो स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल सहित विभागीय अधिकारी व जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की पत्नी मंजू सिंह मौजूद रहीं।