फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, पाकिस्तान के जलाए गए पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 37 जवानों की शहादत से गम और आतंकवाद के खिलाफ लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। शुक्रवार को सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, अधिवक्ताओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुतला जलाकर आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे सेवा संस्था की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखने के बाद मौजूद लोगों ने कस्बे के मुख्य चौराहे से रूरा रोड पर कैंडल मार्च निकाल शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। जिला पंचायत कार्यालय के बाहर जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष समरथ पाल की अगुवाई में सपाइयों ने आतंकवाद का पुतला जलाकर आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। सदर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने भी आतंकवाद का पुतला जलाया। आतंकियों पर कार्रवाई पर मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम आनंद सिंह को ज्ञापन सौंपा। सिकंदरा, रसूलाबाद और राजपुर में आतंक का पुतला जलाकर नारेबाजी की। रूरा अकबरपुर तिराहे पर सपा ने पुतला जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें