फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार पानी भरे खड्ड में गिरी, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। साढ़ चौकी क्षेत्र के दरगाहीलाल नहर पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे पानी भरे खड्ड में जा घुसी। हादसे में कार पर सवार पांच लोग घायल हो गए। संयोग से उनको साधारण चोटें आईं स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सभी घर चले गए।
विज्ञापन

औरैया जिले के बेला कस्बा निवासी राधेश्याम (43) अपने भांजे कुलदीप (23) के साथ रवि और रवींद्र के साथ गांव पांडेयपुर थाना बकेवर (फतेहपुर) एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देररात एक बजे दरगाहीलाल नहर पुल के पास ट्रक से बचने के प्रयास में चालक ने कार को एक ओर मोड़ दिया। रफ्तार तेज होने से कार सीधे पानी भरे खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक राधेश्याम के सिर पर चोट आई जबकि, उसपर सवार अन्य लोग भी मामूली घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें