फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदपुर पंचायतघर परिसर में बंद किए छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बिछिया विकासखंड के गांव चांदपुर के ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को खदेड़कर पंचायतघर के परिसर में बंद कर दिया। प्रधान ने मामले की जानकारी बीडीओ के साथ पंचायत सचिव को भी दी लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों ने मवेशियों को बाहर नहीं निकाला।
विज्ञापन



चांदपुर गांव में भी छुट्टा मवेशी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए थे। शुक्रवार को सभी ग्रामीण एकजुट हुए और छुट्टा मवेशियों को खदेड़कर पंचायतघर पहुंचाया। इसके बाद गेट में ताला लगा दिया। प्रधान अशोक कुमार पाल ने मामले की जानकारी सचिव व खंड विकास अधिकारी को दी लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों के इस मामले में ध्यान न देने से किसान भी आक्रोशित हो गए हैं।

ग्रामीणों ने शाम तक मवेशियों को अंदर ही बंद रखा। प्रधान अशोक कुमार पाल ने बताया कि किसान किसी भी कीमत पर मवेशियों को छोड़ने के लिए राजी नहीं हो रहे हैं। जब तक गेहूं कट नहीं जाएगा तब तक किसान मवेशियों को बंद रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

-फसलों को हो रहे नुकसान से परेशान हुए किसान
-प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें