फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजांची नाथ का जन्मदिन मनाने आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक(कानपुर देहात)। कस्बे की पंजाब नेशनल बैंक में नोटबंदी के दौरान बैंक शाखा परिसर में पैदा हुए खजांचीनाथ को जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विशेष तकनीकि से बनाए गए मकानों का तोहफा देंगे। साथ ही जन्मदिन मनाएंगे।
विज्ञापन

कस्बे के सरदारपुरवा जोगीडेरा निवासी सर्वेशा देवी नोटबंदी के दौरान बीती 2 दिसंबर 2016 को पंजाब नेशनल बैंक शाखा में रुपये निकालने आईं थीं। बैंक में लगी कतार में ही सर्वेशा देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सर्वेशा को लखनऊ बुलाकर 24 दिसंबर को दो लाख रुपये भेंट किए थे। खजांची के जन्म के कुछ दिन बाद सर्वेशा अपनी पुत्री प्रीती, पुत्र शिवा, धीरेंद्र गगन व खजांची के साथ मायके अनंतपुर धौकल में रहने चली आयी थी। तभी से यहीं रह रहीं हैं। बीते 26 सितंबर को पूर्व प्रमुख रसूलाबाद ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी।
रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खजांची को जन्मदिन पर आरसीसी से बने रेडीमेड मकान भेंट करेंगे। दोनों गांवों में मकान बनकर तैयार हो चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री खजांचीनाथ के पैतृक गांव सरदारपुरवा और ननिहाल में खजांची का जन्मदिन मनाएंगे और खजांची को तोहफे में दो मकान देंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सरदारपुरवा गांव पहुंचे सपा नेता सुरेश यादव ने मकान की स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर से सिकंदरा होते हुए झींझक से सरदार पुरवा 12 बजे पहुंचेंगे, और मकान की चाबी खजांची को देंगे। बाद में अनंतपुर धौकल गांव भी जाएंगे। इस दौरान फैजान खान, आलोक रत्न यादव, विजय गुप्ता, शानू, उत्पल यादव प्रधान सरदारपुरवा, रामसिंह यादव नीरू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें