फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब बनाने में दो आरोपियों को चार-चार साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला एवं सत्र न्यायालय के एडीजे सप्तम की अदालत में चल रहे जहरीली शराब बनाने के मामले में दो आरोपियों को चार-चार साल की सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अभियुक्तों पर आठ आठ हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को एडीजे सप्तम के एडीजीसी लाल मोहम्मद ने बताया कि मंगलपुर थाने के उपनिरीक्षक शिवराम सिंह ने बीते 7 अगस्त 2012 को प्राथमिक विद्यालय साहनीपुर के पीछे टीम के साथ छापेमारी कर अवैध रूप से बन रही नकली व जहरीली शराब बनाते हुए नयापुरवा मंगलपुर निवासी जय सिंह व मंगलपुर निवासी पिंकू पाल को गिरफ्तार किया था। मौके से शराब बनाने के उपकरण, भट्टी, भारी मात्रा में लहन व देशी शराब बरामद की थी। इस मामले में उपनिरीक्षक ने मंगलपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे सप्तम अखिलेश कुमार पाठक ने दोनों आरोपियों को चार- चार साल का कठोर कारावास के साथ ही आठ आठ हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माना न अदा करने पर एक एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें