फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर/सजेती (कानपुर)। कोतवाली घाटमपुर और थाना सजेती क्षेत्र में हुए तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक वृद्ध समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा थाना सजेती की पुलिस चौकी कुवांखेड़ा इलाके में जहानाबाद रोड पर हुआ। लगभग 30 वर्षीय एक युवक भदवारा गांव के पास स्थित एक ढाबे के सामने रोड पार कर रहा था। तभी, ट्रक उसको कुचलता हुआ चला गया। युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मौके पर गई और शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन, शिनाख्त नहीं हुई। थानाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि मृतक के कब्जे से पहचान संबंधी कोई कागजात अथवा मोबाइल भी नहीं मिला। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। बताया कि शव को कब्जे में लेकर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
दूसरा हादसा मुख्य चौराहे के पास हुआ। मोहल्ला शास्त्रीनगर (घाटमपुर) निवासी युवक शिवसिंह (19) पुत्र सुरेंद्र सिंह रविवार की सुबह बाइक से तेज रफ्तार में चौराहे की ओर जा रहा था। सामने से आ रहे ई रिक्शा से टकराने के बाद वह सिर के बल रोड पर गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोट आई। उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत में हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तीसरा हादसा पतारा कस्बे के तिलसड़ा रोड के सामने हुआ। कुशलपुर (पतारा) निवासी रणवीर (50) कानपुर रोड पार कर रहा था। तेज रफ्तार में आए डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उसे हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर बाग गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें