फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात मंगलपुर निवासी वीरेंद्र (46) अपने घर के बाहर चारपाई पर लेटा था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य घर की छत पर सो रहे थे। रविवार की सुबह घर के पास ही स्थित एक आम के बाग में पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। सुबह छोटे भाई शिव कुमार की नजर शव पर पड़ी। वहीं, पास पहुंचने पर भाई के फांसी लगाने को देख वह अवाक रह गया। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। वीरेंद्र की मौत पर उसके मृतक की पत्नी सोनी देवी, पुत्रियों नीतू, राधा और पुत्र प्रांशू व हिमांशु बिलखते रहे। ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतार पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर घटना की फौती दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि छोटे भाई की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें