फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरित्र के संदेह में पत्नी को तीन दिन कमरे में बंद रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बडनपुर गांव में चारित्रिक संदेह में एक पति ने अपनी पत्नी को तीन दिन तक घर में बंधक बनाए रखा। न खाना दिया और न ही पर्याप्त पानी। पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोगों ने युवती को मुक्त कराकर गुरुवार को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बडनपुर गांव निवासी पिंटू की शादी आठ साल पहले मलवां थाने के भदबा गांव निवासी रामलाल की इकलौती बेटी गंगा देवी (25) से हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद रामलाल की मौत हो गई। जिला अस्पताल में गंगा की मां सूरज कली ने बताया कि दामाद बेटी के चरित्र पर शक करता है। अक्सर मारपीट करता है। पति-पत्नी के

अलावा मासूम नातिन बिट्टी (5) है। तीन दिन पहले चारित्रिक दोष लगाकर बेटी को पीटने के बाद एक कमरे में ताला लगाकर बंद कर दिया। मासूम बिट्टी पड़ोसियों के यहां खाना खाती रही। घर की छत से पड़ोसी ने युवती के कराहने की आवाज सुनी, तो मायके में फोन पर सूचना दी। मां अपने भाई बाबूलाल के बेटे उमेश को लेकर
विज्ञापन


बडनपुर पहुंची। मां ने पड़ोसियों की मदद से बेहोशी हालत में बेटी का बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। मां ने बताया कि बेटी ठीक होने पर थाने में दामाद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई कराएगी।
विज्ञापन

चारित्रिक दोष लगा पत्नी को तीन दिन कमरे में बंद रखा
पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष ने छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें