फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटी चलती मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर (इटावा)। रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही मालगाड़ी रविवार को दो हिस्साें में बंट गई। जब तक इसकी सूचना मालगाड़ी के चालक को दी गई, तब तक गाड़ी काफी आगे निकल चुकी थी। बाद में छूटे हुए डिब्बों को दूसरे इंजन द्वारा मालगाड़ी तक लाकर जोड़ा गया। इस कारण दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर डेढ़ घंटे यातायात प्रभावित रहा। इसके चलते तूफान, सीमांचल और समर स्पेशल ट्रेन लेट हुई।
रविवार शाम करीब 4.30 बजे जसवंतनगर स्टेशन के प्लेटफार्म से करीब तीन सौ मीटर पहले फिरोजाबाद की ओर से आ रही एक मालगाड़ी का गार्ड व एक अन्य डिब्बा ट्रैक पर ही छूट गया, जबकि गाड़ी आगे निकल गई। गार्ड ने तत्काल मालगाड़ी के चालक को इसकी सूचना दी। लेकिन, तब तक मालगाड़ी अप लाइन पर करीब दो सौ मीटर आगे निकाल गई। इधर, गार्ड द्वारा सूचना मिलते ही चालक ने मालगाड़ी को जसवंतनगर प्लेटफार्म के लूप लाइन पर खड़ा कर दिया। बाद में छूटे हुए मालगाड़ी के डिब्बों को पीछे आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से जोड़ा गया। इसके बाद उसे मालगाड़ी के समीप ले जाकर डिब्बे को जोड़ा गया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे बाद मालगाड़ी को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंतनगर स्टेशन मास्टर नागेंद्र कुमार ने बताया कि डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग किसी कारण से खुल गई होगी। इससे मालगाड़ी का एक हिस्सा रह गया। इसे बाद में दुरुस्त करके ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

चलती मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी
- गार्ड ने सूचना देकर रुकवाई मालगाड़ी, डेढ़ घंटे तक बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें