फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले किसानों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकारी दाम पर किसानों का गेहूं खरीद करने के लिए जिले को 29200 मिट्रिक टन का लक्ष्य मिला था। केंद्रों पर 30042.38 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई। जो लक्ष्य के सापेक्ष अधिक है। इस कारण केंद्र प्रभारी संदेश के घेरे में आ गए है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानों की खतौनी के
विज्ञापन


आधार पर जांच करने के आदेश दिए है। जिस केंद्र पर खरीद में गड़बड़ी मिली तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश जिला खाद्य विपरण अधिकारी को दिए है।


जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शुक्रवार को गेहूं खरीद केंद्रों की समीक्षा की। इसमें जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी से कहा कि खतौनी के आधार पर किसानों का सत्यापन कराया जाए। गेहूं किसान से खरीदा गया है या

अन्य किसी माध्यम से खरीद हुई है। किसानों के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर भुगतान की जानकारी ली जाए। ऐसे क्रय केंद्र जहां पर खरीद ज्यादा हो रही है, उनकी सूची संबंधित तहसीलदार को भेज कर क्रॉस चेकिंग कराई जाए।
विज्ञापन


जांच में अगर अनियमितता मिलती है तो संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। केंद्र पर किसानों का हीं गेहूं खरीदा जाए, किसी दलाल का नहीं, अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रों पर गेहूं बेचने वाले किसानो का होगा सत्यापन
गड़बड़ी मिलने पर केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें