फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल सत्याग्रह करने वाला पूर्व सैनिक जिला छोड़ने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट गंगा जी में जल सत्याग्रह करने पर जेल भेजा गया पूर्व सैनिक ने जिले से पलायन करने की तैयारी कर ली है। उसने जिलाधिकारी और एसपी समेत मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इसमें पुलिस पर जिला जोड़ने को मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ के नौगवां कैंट निवासी पूव्र सैनिक दयाराम ने सात सूत्री मांगे पूरी न होने पर पांचालघाट गंगा जी में 22 मई को जल सत्याग्रह शुरू किया था। पुलिस ने 23 को पूर्व सैनिक को लेकर आई और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उसी शाम को शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर छूट कर लौट कर आने के

बाद पूर्व सैनिक ने जिले से पलायन करने की तैयारी कर ली। उसने शुक्रवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी और एसपी मृगेंद्र सिंह व मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि वह 28 मई को मुख्यमंत्री से मिलने लखनऊ जाएगा।
विज्ञापन


वहां मुख्यमंत्री से शांतिपूर्ण तरीके से जल सत्याग्रह करने पर पूर्व सैनिक को जेल भेज दिए जाने की शिकायत करेंगे। उसने पुलिस पर जिला छोड़ने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद वह जिला छोड़कर दिल्ली चला जाएगा। वहां राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मिलने जाएगा। जब तक उसको न्याय नहीं मिलेगा वह लौट कर फर्रुखाबाद जिला में घर पर नहीं आएगा।
विज्ञापन


पूर्व सैनिक ने न्याय न मिलने पर जिले से पलायन करने को तैयार
डीएम, एसपी के साथ मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें