फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सोमवार को मोहम्मदाबाद के गांव कुवेरपुर जुन्नादपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गांव में बनवाए गए शौचालयों की गुणवत्ता खराब मिली। अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में शामिल कर लाभांवित करने में सचिव प्रवेश राजपूत को निलंबित करने का आदेश डीएम ने दिया है।
निरीक्षण के समय ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2016-17 व 2017-18 में 13 लोगोें को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया। इसमें तीन अपात्र लोगों को सचिव ने सूची में शामिल कर धन का भुगतान कराकर लाभांवित कर दिया है। इस मामले में डीएम ने सचिव को निलंबित करने का आदेश दिया है। डीपीआरओ ने बताया
कि गांव में 208 शौचालय निर्माण का लक्ष्य था। अभी तक 60 शौचालयों का निर्माण पूरा हो गया है। 40 शौचालय निर्माणाधीन है। डीएम और सीडीओ अपूर्वा दुबे ने घर घर जाकर शौचालयों की गुणवत्ता देखी। अधिकांश शौचालयों की गुणवत्ता खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि चरागाह की 35 बीघा
जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर फसल कर रहे है। डीएम ने अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश डीएम को दिए है। इस दौरानी डीपीआरओ अमित त्यागी व प्रधान राजबहादुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
अपात्रों को पीएम आवास देने में सचिव निलंबित
डीएम ने कुवेरपुर गांव किया निरीक्षण, शौचालयों का निर्माण मिला खराब
अमर उजाला ब्यूरो