फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। महाराजपुर में इलाहाबाद हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो में सवार छह लोग घायल हो गए।

घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत नाजुक है। स्कार्पियो पलटने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवा कर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन


फतेहपुर के बकेवर निवासी किसान विशंभर की पत्नी गंगादेई (45) महाराजपुर में रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रूमा में बस से उतरने के बाद सड़क पार कर रहीं थी। उसी दौरान फतेहपुर से कानपुर की तरफ आ रही स्कार्पियो ने गंगादेई को टक्कर मार दी। इससे गंगादेई सड़क पर गिरकर स्कार्पियो के नीचे आ गईं।

इस पर चालक स्कार्पियो लेकर भागा। इसी दौरान गाड़ी बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे स्कार्पियो में सवार छह लोग घायल हो गए। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को बाहर निकाला।

पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को रामादेवी स्थित काशीराम ट्रामा सेंटर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को हैलट रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक हादसे में फतेहपुर चौड़गरा के मोहार में रहने वाली रामकली, उनका बेटा शिवम सिंह, भतीजा आकाश, सुरेश, अंकित सिंह और राहुल बाजपेई (चालक) घायल हुए हैं।
विज्ञापन


रामकली मूलरूप से बांदा के पिलानी सरड़ा की रहने वाली हैं। फतेहपुर में उनका मायका है। रामकली, आकाश और सुरेश की हालत गंभीर बताई गई है।

घायलों ने बताया कि स्कार्पियो फतेहपुर के परिहरनडेरा निवासी सपा नेता रामभवन की है। उनका फतेहपुर में ही हाईवे पर ढाबा है। एसओ ने बताया कि गंगादेई के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

स्कार्पियो की टक्कर से महिला की मौत
भागने के चक्कर पलटी स्कार्पियो, छह लोग घायल
महाराजपुर के रूमा स्थित हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें