अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। बिजली की अघोषित कटौती से खफा कस्बावासियों ने सोमवार की शाम उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ ने फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।
इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ।
कैथपुरवा उपकेंद्र की तीन से आपूर्ति बंद है। उपकेंद्र के कर्मचारी कभी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने की तो कभी ट्रांसफार्मर फुंकने की बात कर रहे हैं। कस्बा समेत करीब 100 गांव में तीन दिन से आपूर्ति बंद है।
भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। आक्रोशित लोगों ने उपकेंद्र का घेराव करने पहुंच गए। तब उपकेंद्र में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। फोन पर एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आते ही लगा कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस मौके पर अशोक, पिंटू, राजेश, राम बहादुर, गजेन्द्र, राम प्रकाश, गोलू, बच्चन मौजूद रहे।
उमस में भारी पड़ी बिजली कटौती
उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को छकाया। शहर में करीब दस घंटे बिजली गुल रहने से लोग गर्मी में बेहाल रहे। वहीं कई मोहल्लों की बिजली ट्रांसफ ार्मरों में ओवरलोड होने व तारों के टूटने से बाधित रही।
राधानगर इलाके में ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच घंटे बिजली गुल रही। इसी प्रकार मसवानी, पीरनपुर, पनी इलाके में तार टूटने से चार घंटे आपूर्ति ठप रही। वहीं पक्का तालाब, लाला बाजार में फाल्ट होने से कई घंटे बिजली कटी रही। एक्सईएन एसडी सिंह ने बताया कि फाल्ट ठीक कर आपूर्ति की जा रही है।
कटौती से उपभोक्ता बेहाल
इस समय भीषण गर्मी में कस्बे वासी बिजली की आंख मिचौनी से बेहाल हैं। दिन और ना ही रात को लोगों को राहत मिल रही है। मुख्यमंत्री का 18 घंटे बिजली आपूर्ति का फ रमान हवा हवाई साबित हो रहा है।
कस्बे को बामुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कस्बे के मोहित, राजकुमार, राहुल आदि ने बताया कि बिजली गुल होने पर गर्मी में हाल बेहाल हो जाता है। उपभोक्ताओं ने बेहतर बिजली आपूर्ति की मांग की है।
मंडवा फीडर में केवल 10 घंटे बिजली
सुल्तानपुर घोष बिजली उपकेंद्र के मंडवा फ ीडर की आपूर्ति बदहाल है। केवल दस घंटे ही बिजली नसीब होती है। उपभोक्ता व किसान दोनों परेशान हैं। फ ीडर के मोहम्मदपुर गौंती, उमरपुर गौंती, रसूलुपर भंडरा, इजूरा बुजुर्ग, सेनीपुर, सलेमपुर, जवारा, चांदपुर, रतनसेनपुर गौंती आदि दो दर्जन गांव जुड़े हैं। सगीर अहमद, मोहम्मद उमर ने आपूर्ति ठीक कराने की मांग की है।
27- विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन करते कस्बावासी।
कटौती से खफा लोगों ने किया प्रदर्शन
एसडीओ ने आपूर्ति बहाल करने का दिया आश्वासन