फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भरसेन के पास दो युवकों ने तमंचे के बल पर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। भय के चलते पीड़िता के परिजनों ने पहले तहसील दिवस पर शिकायत की। इसके बाद शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर दी है।

कानपुर देहात के एक गांव निवासी ग्रामीण ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री औरैया शहर के कालेज में पढ़ती है। बीती 9 अगस्त को उसकी पुत्री सुबह करीब 7.45 बजे घर से कालेज आ रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में औरैया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुदंरीपुर के पास दो युवकों ने बाइक से उसका पीछा किया। ग्राम भरसेन के पास छात्रा को रोक लिया। तमंचे के बल पर खेतों पर ले गए और दुष्कर्म किया।

दोनों युवक उसकी पुत्री को बदहवाश अवस्था में गांव के बाहर छोड़ गए। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। काफी देर तक उसकी पुत्री नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोज की। चचेरी बहन को किशोरी को गांव के बाहर पाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


होश में आने के बाद आपबीती बताई। भय के चलते पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी। बीते तहसील दिवस में शिकायत के बाद शुक्रवार को पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष मिश्रा ने कहा कि फिलहाल उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें