फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा न हटने पर अनशन पर बैठे वृद्ध दंपति

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला प्रशासन की ओर से शिकायत के बाद भी प्लाट को कब्जामुक्त नहीं कराने से खफा वृद्ध दंपति शुक्रवार को अनशन पर बैठ गए। वृद्ध का कहना है कि सुनवाई होने तक व अनशन पर बैठा रहेगा।

तहसील परिसर में पत्नी के साथ अनशन पर बैठे 75 वर्षीय वृद्ध फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम न्यायामतपुर निवासी श्रीप्रकाश ने बताया कि बीती 3 अगस्त को उसने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था।
विज्ञापन


इसमें उसने बताया था कि उसने अभी तक अपने प्लाट का किसी के नाम बैनामा नहीं किया है। कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। अब वे धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि वह तहसील दिवस से लेकर थाने तक शिकायती पत्र दे चुका है।
विज्ञापन


लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बताया कि उसने तीन अगस्त को उसने तहसील दिवस में ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि 15 दिन में न्याय नहीं मिलने पर अनशन पर बैठ जाएगा। इसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।

पीड़ित का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह अनशन पर बैठा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें