फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के गांव परेंदा में मोबाइल टावर में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की करंट की चपेट में आने से उसकी हालत बिगड़ गई। मकान मालिक व साथी गार्ड को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगा साथी आपस में भिड़ गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



परेंदा गांव में एक कंपनी का मोबाइल टावर है। इसमें फतेहपुर जिले के थाना बकेवर के गांव टिकरा निवासी रमेश कुमार दुबे (30) पुत्र ओमकार नाथ डेढ़ साल से सिक्योरिटी गार्ड था। बुधवार रात लाइट आने पर वह एमसीवी रूम के अंदर गया और उसे ऑन करने लगा। तभी हाथ तार से छू गया। करंट की चपेट में आने से रमेश गंभीर रूप से झुलस गया। बेहोशी हालत में वह काफी देर वहीं पड़ा रहा। काफी देर तक जब वह दिखाई नहीं दिया तो काम करने वाले साथियों ने आवाज लगाई। सभी रमेश को लेकर जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में साथी रमेश की मौत पर साथियों में ही दो गुट हो गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे से इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और हंगाम कर रहे लोगों को शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



रमेश की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। सबसे छोटा होने से सभी का दुलारा था। मृतक की पत्नी ललिता के अलावा एक साल की बेटी गुड़िया व मां शांती देवी हैं। रमेश की मौत की खबर सुन मां व पत्नी का बुराहाल है।

करंट लगने से सिक्योरिटी गार्ड की मौत
फतेहपुर जिले के थाना बकेवर के गांव टिकरा का निवासी था मृतक
माखी के परेंदा गांव में मोबाइल टावर में डेढ़ साल काम करता था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें