अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर में भर्ती महिला की बच्चा जनने के बाद खून की कमी(एनीमिया) होने से मौत हो गई। पति ने डाक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
महिला के खून में 7 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया था।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के नगला हूसा निवासी मंशा देवी (30) पत्नी सोनेलाल शाक्य को शनिवार को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर लाया गया। सोनेलाल का आरोप है कि खून की कमी होने पर भी डॉक्टर ने खून की व्यवस्था करने को नहीं कहा। नतीजतन रविवार को सुबह करीब 10 बजे बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई।
मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. चंद्रशेखर का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलेगी तो जांच कराकर संबंधित एएनएम और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महिला के खून की जांच में 7 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया था। सात ग्राम से कम हीमोग्लोबिन होता है तो रोगी को रेफर किया जाता है। इस महिला को डॉक्टर प्रमित राजपूत ने देखा था। उनका कहना है कि उसे दौरा आते थे और मिर्गी का दौरा पड़ने से ही मौत हुई है।
डॉ, आरिफ सिद्दीकी, प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
खून की कमी होने पर भी डॉक्टर ने नहीं किया रेफर
पति ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
सीएमओ बोले, शिकायत मिलने पर कराई जाएगी जांच