फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमंडलापुर के दो घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)। ग्राम कमंडलापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में दो घरों में आग लग गयी।ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।बताते हैं कि एक युवक ने जानबूझकर छप्पर में आग लगाई थी।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम ग्राम कमंडलापुर में पूरन पुत्र संपतलाल के छप्पर में आग लग गयी।धीरे धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस में रहने वाली कमलेश्वरी के घर मे भी आग की लपटें पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन फानन ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए।इस बीच एनटीपीसी फायरब्रिगेड भी पहुंच गयी। रात लगभग साढ़े 8 बजे आग पर काबू पा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है।किसी के द्वारा आग लगाए जाने जैसी कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें