फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ट्रेन में मिली 90 लाख की चांदी, बिहार ले जाई जा रही थी, दो भाई हिरासत में

Sun, 18 Apr 2021 11:14 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से बिहार ले जाई जा रही करीब 90 लाख की चांदी जब्त कर दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी थाने में चांदी से भरे बैग के साथ पकड़े गए दोनों भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीआरपी ने शनिवार देर शाम कानपुर सेंट्रल पर अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस से बिहार ले जाई जा रही करीब 90 लाख की चांदी जब्त कर दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया गया। उनके पास से मिले सात बैगों में चांदी की पायलें थीं। इनका वजन 128.500 किलो बताया गया है।
विज्ञापन


जीआरपी ने जीएसटी अधिकारियों को मामले की जांच सौंप दी है। जीएसटी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। ट्रेन के एस-3 कोच में सीट संख्या 47 और 55 पर दो भाई शिवदत्त और केशवदत्त सफर कर रहे थे। जीआरपी को सूचना मिली कि दोनों के पास भारी मात्रा में अवैध चांदी है, जिसे तस्करी करके बिहार ले जाया जा रहा है।

देर शाम ट्रेन सेंट्रल स्टेशन पहुंची तो जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दोनों को हिरासत में लेकर बैग जब्त कर लिए। दोनों ने पुलिस को बताया कि वह आगरा की नमक मंडी में ज्वैलरी का काम करते हैं। चांदी की पायलों की डिलीवरी देने बिहार जा रहे थे। जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि दोनों भाइयों और चांदी जीएसटी अधिकारियों को सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें