फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल पहले मरी किशोरी जिंदा निकली, अपहरण-हत्या के आरोप में 9 लोगों को हुई थी जेल

Wed, 16 Sep 2020 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी यशवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में 12 साल पहले अगवा हुई किशोरी जावित्री पुत्री रज्जो अलीगढ़ में जिंदा मिली। वह अलीगढ़ में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही है। जबकि उसके अपहरण और हत्या के मामले में 9 लोगों को जेल हुई थी, जो फिलहाल जमानत पर हैं।
विज्ञापन


एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच 2008 में सीबीसीआईडी ने की थी और उन्हीं ने चार्जशीट भी लगाई थी। बता दें कि किशोरी के अपहरण के कुछ दिन बाद एक अज्ञात शव मिला था।

जिसकी शिनाख्त जावित्री की मां ने अपनी बेटी के रूप में करते हुए 9 लोगों पर मामला दर्ज कराया था। पुलिस के मुताबिक प्रतिवादी पक्ष ने जावित्री को ढूंढ निकाला और मंगलवार को जावित्री की ओर से उसके जीवित होने का प्रार्थना पत्र भी कालपी कोतवाली में दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें