कानपुर। पॉलिटेक्निक की तीन राउंड की काउंसलिंग में 1183 में से 867 सीटें भर गई हैं। अभी दो चरण बाकी हैं। शनिवार को पॉलिटेक्निक में नए सत्र के छात्र-छात्राओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि विभिन्न ट्रेड के 90 फीसदी छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट होता है। 10 फीसदी छात्र-छात्राएं डिप्लोमा लेकर बीटेक या स्नातक की पढ़ाई के लिए चले जाते हैं।
उन्होंने बताया कि नए बैच की पांच चरण की काउंसलिंग होती है। तीन चरण हो चुके हैं अभी दो चरण बाकी है। स्टेट इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एसआईआरएफ) की रैंकिंग में यह पॉलिटेक्निक पहले नंबर पर है। संस्थान में जेईईसीयूपी की रैंक के मुताबिक छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलता है।