82.40 लाख रुपये से बनेंगे पांच संपर्क मार्ग
-उखड़ी सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरवनखेड़ा। भोगनीपुर से भाजपा विधायक विनोद कटियार ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के साथ कुढ़वा से गुलौली मार्ग का निरीक्षण किया। विधायक ने उन्हें क्षेत्र की उखड़ी सड़कों की सूची देते हुए मरम्मत कराने की बात कही।
वित्तीय वर्ष 2020-2021 में गंगागंज से जसवापुर संपर्क मार्ग में 430 मीटर, भिलसी से गंगरौली मार्ग में 2 किलोमीटर, करसा से बिलसरायां मार्ग में 3.650 किमी, निनायां से भदेसा मार्ग में 2.280 किमी और कुढ़वा से गुलौली मार्ग 1.750 किमी सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इन सड़कों के निर्माण के लिए शासन की तरफ से 82.40 लाख रुपये मिले हैं। इसी क्रम में भोगनीपुर विधायक विनोद कटियार ने मुख्य अभियंता दिवाकर शुक्ला के साथ सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही जल्द ही निर्माण शुरू कराने के लिए कहा। इस मौके पर अधिशासी अभियंता भगवानदास, जेई एके सिंह के अलावा ग्रामीण जितेंद्र सचान, चंदन यादव मौजूद रहे।
----