फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल श्रम कराने में माता-पिता भी होते हैं जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। कसबा मोहान स्थित आरके मांटेसरी हाईस्कूल में बालश्रम निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बाल श्रम मजदूरी के लिए माता-पिता भी जिम्मेदार होते हैं। बाल मजदूरी के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है। अभियान के साथ सामाजिक जागरुकता भी जरूरी है।
विज्ञापन



कार्यक्रम में अभिभावकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि माता-पिता आधी रोटी खाएं लेकिन अपने बच्चों को पढ़ने जरूर भेजें। बच्चे पढ़कर बड़े होंगे तो वह रोटी, कपड़ा, मकान सब उनकी झोली में डाल देंगे। बेटियों पर उनका कहना था कि लोग दुर्गा, काली, पार्वती की पूजा करते हैं लेकिन जब बेटी घर में पैदा होती है तो पीड़ा हो जाती है। यह नहीं होना चाहिए।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देश की हिफाजत के दौरान शहीद हुए सैनिकों को बच्चों ने दीप डांस, रंग दे बसंती व संदेशे आते हैं गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्राओं ने एक कार्यक्रम के जरिये बाल श्रम निषेध का संदेश भी दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया। प्रबंधक विनोद मौर्य, सौरीभ शुक्ल, मनीषा गुप्ता, इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बालश्रम निषेध कार्यक्रम में किया जागरूक
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें