फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को पक्षियों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। विश्व वेटलैंड दिवस और बर्ड फेस्टीवल के मौके पर शनिवार को वन विभाग ने समारोह आयोजित किया। क्षेत्र की बलहापारा गांव स्थित झील के आसपास पक्षियों की निगरानी करने के साथ ही स्कूली बच्चों और गांववालों को उनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी आरपी प्रजापति ने बताया कि बलहापारा झील के आसपास उत्तर प्रदेश के राज्य पक्षी सारस के साथ ही कई अन्य प्रजातियों के पक्षी काफी संख्या में पाए गए हैं। बताया कि कुछ विदेशी पक्षी भी शामिल हैं। कई प्रजाति के बगुले, टिटहरी, पनकौआ, गलगलिया, तोता, जंगली मैना, पेंडुकी, चकई-चकवा, नकटा और जलमुर्गी आदि भी मिले हैं। बताया कि कुल 238 पक्षियों की गणना की गई। डिप्टी वन रेंजर अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि विश्व वेटलैंड दिवस पर गांव के परिषदीय विद्यालय में समारोह आयोजित किया गया। बच्चों की निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई।
बताया कि पक्षियों और पर्यावरण विषय पर छात्र/छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। वन दरोगा राधेश्याम वर्मा, वन रक्षक धीरज कुमार तिवारी के साथ ही स्कूल के शिक्षक प्रभात कुमार पांडेय, रुचि कटियार, गरिमा चौहान, दिलीप कुमार और शिक्षामित्र सुप्रिया देवी के अलावा 40 छात्र-छात्राएं और 25 ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें