फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम युवक ने चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी गांव के ही एक किशोर ने देखकर शोर मचाया। गांव के लोग दौड़े और आरोपी को घेरकर पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम 4 बजे पतारा क्षेत्र के एक गांव निवासी चार वर्षीय बच्ची घर के पास खेल रही थी। तभी, गांव का ही युवक संजय केवट (30) बच्ची को टाफी खिलाने का लालच देकर ले गया। इसके बाद स्कूल के पिछवाड़े सूनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वहीं पर खेल रहा एक किशोर दौड़ा और शोर मचाया। आरोपी बच्ची को छोड़ और किशोर को जान से मारने की धमकी देता हुआ एक ओर भागा। किशोर पीछा करने लगा। यह देख आरोपी तालाब में कूद गया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े और सारी बात जानने के बाद तालाब को घेर लिया। गांववालों ने तालाब के भीतर घुसे आरोपी युवक को बाहर निकालने के बाद जमकर पीटा और पुलिस को सूचना दी। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें