फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बैंक बंद, डाक सेवाएं रहीं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दो दिवसीय देशव्यापी हडताल के तहत बुधवार को जहां दूसरे दिन इलाहाबाद बैंक, यूको बैंक समेत कई बैंक बंद रहे तो वही डाकघर व एलआईसी कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीएम व्यवस्था भी धड़म रही। बैंक यूनियन के नेताओं का दावा है कि मंगलवार व बुधवार की बैंक बंदी से दो दिनों में करीब 70- से 80 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारी विरोधी नीतियों, वेतन विसंगति व अन्य लंबित समस्याओं को लेकर बैंक संगठन यूएफबीयू के कुल नौ में से दो संगठनों ने देश में दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है। इसे लेकर दूसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल का असर देखने को मिला। बैंक संगठन के पदाधिकारियों के दावे के अनसार, दूसरे दिन बैंक बंदी से करीब 30 से 40 करोड़ का लेन देन प्रभावित रहा। एलडीएम शेलेंद्र शर्मा ने बताया कि दो दिनों में कुल 70 से 80 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा।

दूसरे दिन भी डाकघर व एलआईसी के कर्मचारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। नेशनल फेडरेशन आफ पोस्टल इंपलाइज के बैनर तले डाक कर्मचारियों ने दिए धरने को संबोधित करते हुए संघ के मंडलीय सचिव संजीव अग्निहोत्री ने कहा कि एडीए सरकार ने हमारी पेंशन व्यवस्था समाप्त की और अब मोदी सरकार वेतन व भत्तों में कटौती करना चाहती है। पिछले 14 वर्ष में अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि एनपीएस के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के बाद कितनी पेंशन मिलेंगी।
विज्ञापन


हालांकि दूसरे दिन पीएनबी बैंक खुली रही, बैंक कर्मचारी नेता नारायण शरण मिश्रा ने बताया कि बैंक के सिर्फ तीन-चार कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि यह राजनीतिक पार्टीयों वाली यूनियन की हड़ताल है इसमें बैंक कर्मचारियों की कोई मांग नहीं है। यह लोग हड़ताल कर कर्मचारियों का नुकसान कर रहे हैं। वही, हड़ताल में कानपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के कर्मचारी भी शामिल रहे। इस अवसर पर सुशील वर्मा, अनिल मोदी, राम मोहन ,शिव कुमार त्रिपाठी, प्रियंका वर्मा, पुष्षा सोनी, दीपक वर्मा, कैलाश सैनी, रोहित पटेल, अशोक सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें