फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया अलावों व रैन बसेरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सोमवार की देर शाम पुखरायां व भोगनीपुर कस्बे के अलावों व रैन बसेरों का निरीक्षण किया। कस्बा के सीएचसी रैन बसेरा में रजिस्टर की जांच की। कम यात्रियों के ठहरने पर प्रचार करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किए।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पुखरायां कस्बा पहंचे। उन्होंने कस्बे के पटेल चौक, सुआबाबा मंदिर, मौहर देवी मंदिर, टेंपो स्टैंड, सीएचसी, बस स्टॉप पर जलवाए गए अलावों का निरीक्षण किया। कस्बा के राधाकृष्ण नगर में खुले रैन बसेरा का निरीक्षण किया। रैन बसेरा के कर्मचारी हरिओम बाथम से रैन बसेरा में रुकने वाले यात्रियों के बारे में जानकारी की। जिसके बाद व सीएचसी पुखरायां में बने रैन बसेरा पहुंचे। जहां पर कर्मचारी से रजिस्टर मांग देखा। कम यात्रियों के ठहरने पर नगर पालिका के ईओ रामअचल कुरील व अध्यक्ष सत्यप्रकाश संखवार से रैन बसेरा का प्रचार कराए जाने के लिए कहा। वहीं अलाव के पास बैठे असहाय लोगों को कंबल वितरित किए। तहसीलदार लालसिंह यादव, नायब तहसीलदार संजयसिंह, लेखपाल प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें