फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान्या ने स्वर्ण पदक जीत रोशन किया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भूटान में आयोजित चतुर्थ दक्षिण एशियाई ग्रेपलिंग चैंपियनशिप में केंद्रीय विद्यालय माती की छात्रा ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय के साथ साथ जिले का नाम रोशन किया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रा की सफलता पर बधाई दी है।
विज्ञापन

दक्षिण एशियाई ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप 2018-19 का भूटान में आयोजन हुआ। इस चैंपियनशिप में श्रीलंका, नेपाल, भारत, भूटान आदि दक्षिण एशियाई देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें भारत की तरफ से केंद्रीय विद्यालय माती की कक्षा 11 की छात्रा शान्या ने भी हिस्सा लिया। शान्या ने 16 वर्ष आयुवर्ग में चतुर्थ दक्षिण एशियाई ग्रेपलिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करके देशवासियों को गौरवान्वित किया है। शान्या को भूटान नरेश के सरकारी तंत्र के प्रतिनिधि लोकमान्य ग्रुप ने स्वर्ण पदक पहनाकर बधाई दी। छात्रा की जीत पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम आनन्द कुमार सिंह, प्राचार्य एके राय, डीआईओएस अरविन्द द्विवेदी, ग्रेपलिंग फेडरेशन आफ इण्डिया के संयुक्त सचिव लक्ष्मण, रवि कान्त मिश्रा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें