फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दलितों को जोड़ने का लिया संकल्प, बीजेपी पर लगाये ये आरोप

Sun, 14 Oct 2018 11:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व सांसद राजाराम पाल
विज्ञापन
कानपुर कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग महानगर इकाई ने दलित समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया। रविवार को पार्टी कार्यालय तिलक हॉल में हुई बैठक में प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि दलितों का सम्मान कायम रखने के लिए कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक कार्य करेगी।
विज्ञापन


पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा सर्वहारा समाज के विकास के लिए रही है। इसके उलट वर्तमान सरकार हिंदु-मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम कर ही है। विभाग के महानगर इकाई जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारत आजाद ने कहा कि बाबा साहब के संविधान का सम्मान तभी होगा जब दलित समाज मुख्य धारा से जुड़ेगा। इस मौके पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी पार्टी ने दलितों के लिए हमेशा से ही कार्य किया है। विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. आरके जगत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में दलितों के विकास और सम्मान को लेकर कई योजनाएं शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें