शिवराजपुर (कानपुर)। थाना क्षेत्र के भैसऊ गांव में बीते शुक्रवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने तमंचे से फायर की बात भी कही है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की है।
बीते शुक्रवार देर रात भैसऊ गांव निवासी सुशील पुत्र श्याम सुंदर और गुंजन पुत्र जसवंत सिंह के मध्य जमीन को लेकर विवाद हो गया। सुशील ने थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बीते शुक्रवार की रात 10:00 बजे के खेतों से घर वापस लौट रहा थे। गांव किनारे एक सुनसान स्थान पर पहले से घात लगाए बैठे गुंजन ने उनके ऊपर देसी तमंचा से फायर कर दिया। गोली कमर के पास से होती हुई निकल गई। किसी तरह जान बचाकर वह घर पहुंचे। एसओ त्रदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है जांच कराई जा रही है।