फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने मांगे प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। मंडल मुख्यालय बांदा शहर में बिजली और पानी के संकट पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जल संस्थान और पावर कारपोरेशन अभियंताओं की क्लास ली है। उन्होंने कहा है कि शहर में बिजली और पानी आपूर्ति सुधार के लिए जो भी इंतजाम जरूरी हों, उनका प्रस्ताव और इस्टीमेट तत्काल बनाकर दें। वे शासन से मंजूर कराएंगे। विधायक ने दोनों विभागों को खबरदार किया कि आम लोगों को बिजली-पानी के लिए अधिक परेशान होना पड़ा तो वे कड़ा रुख अपनाएंगे। नगर पालिका को भी खबरदार किया कि अपना रवैया और दृष्टिकोण दुरुस्त करे।

ईद मिलने के दौरान विधायक को शहर में जगह-जगह पानी-बिजली की शिकायतें मिलीं। मर्दननाका में जनसंपर्क के दौरान जल संस्थान और बिजली विभाग के अभियंताओं को फटकारते हुए कहा कि सिर्फ समस्याओं को रोना रोकर जिम्मेदारी से बरी नहीं हो सकते। कहा कि समस्याएं खत्म करना भी विभाग का जिम्मा है। जल संस्थान अभियंताओं ने शहर में कई स्थानों पर ओवरहेड टैंक निर्माण की जरूरत बताई। कुओं की सफाई और गहराई बात कही। इस विधायक द्विवेदी ने इसका प्रस्ताव और इस्टीमेट तत्काल बनाने का निर्देश दिया। कहा कि वह इसे स्वीकृत कराएंगे। हाल में उन्होंने जल संस्थान को 88 लाख रुपये दिलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विधायक ने नगर पालिका सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन ने कहा कि सफाई इत्यादि के कार्य पालिका द्वारा निष्पक्ष नहीं कराए जा रहे। कुछ विशेष क्षेत्रों में ही ज्यादा तवज्जो नहीं दी जा रही है। यह नहीं चलेगा। राजनीतिक नजरिए से पालिका नहीं चलनी चाहिए। वरना वह शासन स्तर पर कार्रवाई कराकर शहर के बाशिंदों को न्याय दिलवाएंगे। विधायक ने बताया कि शहर में कई फीडर अलग बनवाकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था एक वर्ष के अंदर दुरुस्त कराई जाएगी। विधायक के साथ भ्रमण में भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता पुष्कर द्विवेदी आदि भी थे।

बिजली-पानी दुरुस्त करने के लिए विधायक ने मांगे प्रस्ताव
जल संस्थान और बिजली विभाग को दिए निर्देश
नगर पालिका की कार्य प्रणाली पर दी चेतावनी
ईद मिलन के दौरान विधायक प्रकाश द्विवेदी के तेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें