फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में राशन वितरण में हो सकती है देर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को जून माह में अनाज वितरण देरी से होगा। ऐसा इसलिए कि अनाज उठान के लिए कुछ कोटेदारों ने अब तक धनराशि जमा नहीं की है। विपणन अधिकारी ने ऐसे कोटेदारों के खिलाफ शिकायत जिलापूर्ति अधिकारी से की है। वहीं जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) का कहना है कि कोटेदारों से जल्द से जल्द धनराशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


जिले में करीबन साढ़े नौ लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारक हैं। इन राशनकार्डधारकों को राशन बांटने के लिए 157 कोटेदार हैं। शासनादेश के तहत अनाज उठान के लिए कोटेदारों को माह की 1 से 20 तारीख तक विपणन कार्यालय में धनराशि जमा करनी होती है। 21 से 30/31 तारीख तक कोटेदारों को राशन का अनाज उठाना पड़ता है। इसके बाद कोटेदार राशन का वितरण करते हैं। सूत्रों के अनुसार 21 मई 2018 तक 157 कोटेदारों में से मात्र

25 कोटेदारों ने ही खाद्यान्न उठान के लिए विपणन कार्यालय में धनराशि जमा की है। इसके चलते जून माह में जिले के राशनकार्ड धारकों को देरी से राशन मिल सकता है। इस संबंध में डीएसओ राजेश कुमार ने बताया कि अवकाश पड़ने के चलते कोटेदार धनराशि नहीं जमा कर सके। कोटेदारों से धनराशि जमा करने के लिए कहा गया है। राशन वितरण का रोस्टर नहीं गड़बड़ाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में राशन वितरण में हो सकती है देर
अधिकतर कोटेदारों ने नहीं जमा की धनराशि, विपणन अधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र भेज की शिकायत
डीएसओ ने कोटेदारों को जल्द धनराशि जमा करने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें