बांदा। दो अलग-अलग हुए हादसों में एक किसान की मौत हो गई और ग्राम प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के कलक्टर पुरवा गांव का रामदास (60) पुत्र चुनूबाद गुरुवार को देर शाम अपने नाती उमाशंकर (20) के साथ बैलगाड़ी में पुआल लादकर खेत से घर जा रहा था। प्राइवेट बस ने बैलगाड़ी को ठोकर मार दी।
रामदास और उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां रामदास की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव मच्र्युरी में रखवा दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बस कब्जे में ले ली।
दूसरी घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के ददरिया गांव का प्रधान राममूर्ति (45) गुरुवार को देर शाम बाइक से जाते समय गांव के नजदीक सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं लगाए थे। हालत नाजुक बताई जा रही है। सपा नेता राजेंद्र यादव ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को भर्ती कराने में मदद की।