यूपी के फर्रुखाबाद में अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन के बैनर तले युवाओं ने सड़क किनारे पकौड़े बेंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया। युवाओं ने कहा कि सरकार ने युवाओं से फर्जी वायदे कर उनके साथ छलावा किया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के समय कहा था कि सरकार बनने के बाद वह बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया करवाएंगें। प्रदेश प्रवक्ता पंकज प्रकाश ने कहा कि भाजपा की केंद्र में सरकार बने हुए चार साल हो गए हैं। लेकिन युवाओं को कोई रोजगार नहीं मिला है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवकों से पकौड़ा बेंचने की बात कहकर शिक्षित बेरोजगारों का अपमान किया है। कहा कि हमारे मां- बाप ने दिन रात मेहनत कर कमाए गए रुपयों को खर्च कर उनको पढ़ाया लिखाया है।