फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर श्रीनिवास को शहर कोतवाली की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चौहरे हत्याकांड के नामजद आरोपी को छह दिन की जी-तोड़ मशक्कत के बाद दबोचने का पहला इनाम क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर श्रीनिवास यादव को मिला है। वैसे तो हत्यारोपी को दबोचने में कई दरोगा और कांस्टेबलों की टीम लगाई गई थी, लेकिन श्रीनिवास की भूमिका शायद कुछ खास रही। तभी उन्हें अगले दिन मंडल मुख्यालय की महत्वपूर्ण शहर कोतवाली की कमान सौंप दी गई। मौजूदा कोतवाली प्रभारी शशि कुमार पांडेय को मटौंध थाने का प्रभार दिया गया है। अनीता सिंह चौहान के लाइन हाजिर होने के बाद कई दिनों से यह सीट खाली थी।
विज्ञापन


मंगलवार को दंपति और दो बेटों की हत्या के मुख्य आरोपी अमित यादव उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पकड़ने के लिए पुलिस पर खासा दबाव था। गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में अपराध शाखा के निरीक्षक श्रीनिवास यादव भी थे। आरोपी को जेल भेजने के चंद घंटे बाद ही पुलिस अधीक्षक शालिनी ने श्रीनिवास को शहर कोतवाली सौंप दी। चौहरा हत्याकांड भी शहर कोतवाली क्षेत्र में ही हुआ था।

टीम में शामिल रहे शशि कुमार पांडेय मटौंध के थानेदार बनाए गए हैं। पांच दिन पूर्व यानी तीन फरवरी को मटौंध थाने की इंस्पेक्टर अनीता सिंह चौहान और वहां के एक उप निरीक्षक तथा ड्राइवर को ओवरलोड ट्रकों की निकासी होने के आरोप में लाइन हजार कर दिया गया था। तब से मटौंध थानेदार की कुर्सी खाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें